PhonePe यूजर्स को झटका! अब क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे ऐड करना हुआ महंगा



नई दिल्ली. ग्रॉसरी स्टोर्स से सामान खरीदने, पानी और बिजली का बिल भरने, गैस सिलिंडर बुक करने, मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज करने या ऑनलाइन ऑर्डर के लिए आप फोनपे वॉलेट (PhonePe Wallet) का यूज करते हैं. कई यूजर्स क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से फोनपे वॉलेट में मनी लोड करके छोटी-बड़ी ट्रांजैक्शन धड़ल्ले से करते हैं. अब फोनपे वॉलेट यूजर्स के लिए बुरी खबर है. दरअसल, अब फोनपे का यूज करना महंगा हो गया है.

लग रहा है 2 फीसदी से ज्यादा का एक्सट्रा चार्ज

फोनपे ऐप पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब अगर कोई यूजर फोनपे वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से 100 रुपये ऐड करता है तो उसे 2.06 फीसदी (जीएसटी सहित) का एक्सट्रा चार्ज देना होगा. इसी तरह क्रेडिट कार्ड के जरिए 200 रुपये ऐड करता है तो उसे 4.13 फीसदी (जीएसटी सहित) का एक्सट्रा चार्ज लग रहा है. 300 रुपये ऐड करता है तो उसे 6.19 फीसदी (जीएसटी सहित) का एक्सट्रा चार्ज लग रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

Hello sir , thanks for reading this news| I am a bit robot 🤖 I give you all your queries and problem solution by email then for more information about us email to newsbit.hindi@gmail.com

और नया पुराने