Happy Dussehra (Dasara) 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: मान्यता है कि दशहरे के दिन ही प्रभु श्रीराम ने रावण का संहार किया था, इसलिए इस दिन को विजयदशमी भी कहा जाता है।
Happy Dussehra (Dasara) 2021 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: शारदीय नवरात्रि के नौ दिन समाप्त होने के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरा का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भक्त मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन करते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को दशहरा मनाया जाता है। मान्यता है कि दशहरे के दिन ही प्रभु श्रीराम ने रावण का संहार किया था, इसलिए इस दिन को विजयादशमी भी कहा जाता है। इस साल 15 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जाएगा।
दशहरे के दिन जगह-जगह पर मेले का आयोजन होता है, साथ ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले फूंके जाते हैं। असत्य पर सत्य की जीत के इस प्रतीक के दिन लोग अपने मित्रों, परिजनों और रिश्तेदारों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इन संदेशों के जरिए अपने परिजनों को विश कर सकते हैं-
1- बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस।
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं
2- संकटों का तम घनेरा,
हो न आकुल मन ये तेरा।
संकटों के तम छटेंगे होगा फिर सुंदर सवेरा,
मुबारक हो आपको दशहरा।
3- रावण की तरह
मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में
सर्वदा वास हो।
4- ज्योत से ज्योत जगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो
राह में आए जो दीन दुखी
सबको गले लगाते चलो
दिन आएगा सबका सुनहरा
मेरी तरफ से शुभ दशहरा
5- कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया,
प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया,
हरदम धन धान्य रहे आप अंगना,
इस विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना।
शुभ विजयादशमी
आया वियजदशमी का त्योहार, करने बुराई का नाश…
आया वियजदशमी का त्योहार,
करने बुराई का नाश,
और मिटाने अंधकार,
मुबारक हो आप सबको ये त्योहार।
विजयदशमी 2021 की शुभकामनाएं
रावण को जलाओ और और भ्रष्टाचार मिटाओ…
बुराई को खुद से और इस देश से दूर भगाओ,
अच्छाई को अपने जीवन में अपनाओ,
रावण को जलाओ और और भ्रष्टाचार मिटाओ,
प्रगति के पथ पर भारत देश को आगे बढ़ाओ
हैप्पी दशहरा 2021
प्रभु श्रीराम के आचरण और इस पर्व के संदेश को अपनाएं…
दशहरे का पावन पर्व सत्य की,
जीत का संदेश दे रहा है,
बुराई का दशानन अच्छाई की,
अग्नि में विध्वंस हो रहा हैं,
प्रभु श्रीराम के आचरण और इस
पर्व के संदेश को अपनाएं।
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको विजयादशमी का त्योहार…
चांद की चांदनी शरद की बहार,
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको विजयादशमी का त्योहार,
सदा खुश रहे आप और आपका परिवार
दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको, हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए!
आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए,
दुखोंकी सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए,
दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको,
हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए!
रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,
बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।