BGMI 1.6 Update: Battlegrounds Mobile India गेम को मिला 1.6 अपडेट, ऐड हुए ये धांसू फीचर्स

 


PUBG का रिप्लेसमेंट कहे जाने वाले गेम Battlegrounds Mobile India के लिए गेम मेकर क्राफ्टन ने 1.6 अपडेट जारी कर दिया है. 



इस नए अपडेट में प्लेयर को दो क्लासिक क्रेट कूपन फ्री दिए जाएंगे. इसके अलावा गेम प्ले में आने वाली कुछ दिक्कतों को भी सही किया गया है. कंपनी ने BGMI 1.6 Update के पैच नोट के साथ कई नए फीचर्स ऐड किए हैं. ये अपडेट दोपहर 3:30 बजे तक मिलेगा. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास दिया गया है. 

होंगे ये बदलाव

बैटलग्राउंट मोबाइल इंडिया गेम में Flora Menace Mode, Mission Ignition mode, Fatal Contamination event, VS AI mode, Flight Route, Vehicle – Balancing, Arena Mode, Training Grounds/Cheer Park, Season C1S2, ट्रांसपैरेंट यूआई सेटिंग्स समेत कई सारे चेंज देखने को मिलेंगेमिलेंगे ये खास फीचर्स

BGMI 1.6 अपडेट के नए फीचर में प्लेयर लैंडिंग करते वक्त प्लेन के रास्ते को प्लेन के मैप से बाहर निकलने के बाद भी देखा जा सकेगा. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो ज्यादातर कम्पीटिटिव गेम खेलने के शौकीन हैं. इसके अलावा नए अपडेट में UAZ और मिनीबस व्हीकल की ड्यूरेबिलिटी या हेल्थ प्वाइंट्स में भी इजाफा होगा. वहीं प्लेयर अब P1911, FAMAS और Mk12 वीपन को एरिना ट्रेनिंग मोड में भी यूज कर पाएंगे.



BGMI को ऐसे करें अपडे

BGMI 1.6 अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर Battlegrounds Mobile India सर्च करें

अब यहां BGMI के सामने दिया हुआ Update के ऑप्शन पर टैप करें



इतना करते ही ये डाउनलोड हो जाएगा

अब गेम शुरू करके एडिशनल फाइल डाउनलोड करनी पड़ेगी

इसके बाद गेम को फिर से स्टार्ट रीस्टार्ट करने पर गेम नए वर्जन में चलने लगेगा. 

एक टिप्पणी भेजें

Hello sir , thanks for reading this news| I am a bit robot 🤖 I give you all your queries and problem solution by email then for more information about us email to newsbit.hindi@gmail.com

और नया पुराने